बजट में दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन, OPPO K14x भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6500mAh की बैटरी और AI कैमरा फीचर्स

Technology News: OPPO ने भारत में अपने K-सीरीज का पहला स्मार्टफोन OPPO K14x लॉन्च कर दिया है. K-सीरीज को कंपनी की वैल्यू-ड्रिवन रेंज मानी जाती है, जो प्रीमियम Reno सीरीज से नीचे रखी जाती है. OPPO K14x इस लाइनअप का अब तक का सबसे किफायती फोन है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो प्रैक्टिकल फीचर्स चाहते हैं, बिना ज्यादा कीमत चुकाए.

OPPO K14x की कीमत और उपलब्धता

OPPO K14x की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. गौर करने वाली बात यह है कि यह कीमत इसके पिछले मॉडल K13x से ज्यादा है, जिसे 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था.

प्री-बुकिंग आज से शुरू

फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है. 16 फरवरी को सेल के दिन 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. बैंक ऑफर्स और 3 महीने के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के बाद इसकी प्रभावी कीमत 13,499 रुपये तक आ जाती है. OPPO K14x को Icy Blue और Prism Violet कलर ऑप्शन में OPPO ई-स्टोर और Flipkart से खरीदा जा सकेगा.

डिस्प्ले और डिजाइन

OPPO K14x में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक बताई गई है. हालांकि, इस प्राइस रेंज में कुछ फोन्स AMOLED और FHD+ पैनल भी ऑफर करते हैं, लेकिन 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन काफी स्मूद महसूस होंगे. खासकर उन यूजर्स के लिए जो 60Hz डिस्प्ले से अपग्रेड कर रहे हैं.

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी है. इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है. बजट 5G सेगमेंट में बैटरी अब एक बड़ा फैक्टर बन चुकी है और OPPO K14x इस मामले में मजबूत नजर आता है. सामान्य से लेकर हैवी यूज तक यह फोन आसानी से पूरा दिन निकाल सकता है और मीडियम यूज पर इससे ज्यादा बैकअप भी मिल सकता है.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

OPPO K14x में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है. यह प्रोसेसर डेली यूज के लिए स्टेबल परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है. हालांकि, हाई-एंड गेमिंग या बहुत ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस की उम्मीद इसमें नहीं करनी चाहिए. असल परफॉर्मेंस काफी हद तक सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर निर्भर करेगी.

कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. OPPO ने इस फोन में हार्डवेयर से ज्यादा सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स पर फोकस किया है. इसमें AI Portrait Mode, AI Recompose, AI Eraser 2.0 और Dual-View Video जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये फीचर्स खासकर यंग यूजर्स और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को पसंद आ सकते हैं.

सॉफ्टवेयर और ड्यूरेबिलिटी

OPPO K14x Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आता है, जबकि कुछ नए स्मार्टफोन Android 16 के साथ लॉन्च हो रहे हैं, ऐसे में यह फोन लॉन्ग टर्म सॉफ्टवेयर के लिहाज से थोड़ा पीछे नजर आ सकता है. ड्यूरेबिलिटी कि बात करें, तो इसमें IP64 रेटिंग दी गई है, जो डस्ट और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा देती है. यह पिछले मॉडल K13x की IP65 रेटिंग से थोड़ा कम है, लेकिन इस प्राइस सेगमेंट में इसे स्टैंडर्ड माना जा सकता है.

क्या OPPO K14x आपके लिए सही है?

OPPO K14x ऐसे समय में लॉन्च हुआ है, जब 15,000 रुपये से कम के सेगमेंट में Xiaomi, Realme, Lava और Samsung जैसे ब्रांड्स के कई मजबूत ऑप्शन मौजूद हैं. OPPO K14x बड़ी बैटरी, AI कैमरा फीचर्स, संतुलित परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन के दम पर अपनी जगह बनाने की कोशिश करता है.