ब्रेकिंग न्यूज़

धनबाद जेल में छापेमारीः DC-SSP ने कैदियों के वार्ड का किया निरीक्षण

धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर धनबाद जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में गुरुवार शाम DC और SSP प्रभात कुमार के संयुक्त नेतृत्व में धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया. धनबाद जेल पहुंचे अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और अस्पताल की जांच की गई. विभिन्न टीमों के द्वारा जेल के हर वार्ड को बारीकी से खंगाला गया और उनकी जांच की गयी. हालांकि इस छापेमारी के क्रम में कहीं से किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई. इस औचक निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी ने मंडल कारा की व्यवस्था, CCTV, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था और रसोई घर का भी निरीक्षण किया.