रांची: नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत चल रहे “लाइट हाउस प्रोजेक्ट” में बड़ी कार्रवाई की है. धुर्वा स्थित आनी मौजा, पंचमुखी मंदिर के पास बने आवासों में से तीन लाभुकों का आवंटन रद्द कर दिया गया है. इन आवासों का आवंटन 24 जनवरी 2026 को लॉटरी के माध्यम से किया गया था. जांच के दौरान पाया गया कि कुछ आवेदकों ने योजना की गाइडलाइन (कंडिका 10.5 एवं 15.1) के अनुसार दी गई जानकारी में गलत तथ्य प्रस्तुत किए थे. 10 फरवरी 2026 को सहायक प्रशासक कार्यालय में मामले की सुनवाई की गई. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित आवेदकों की दावेदारी निरस्त कर दी गई.
जिनके आवंटन रद्द हुए
- बीरमणि प्रसाद सिंह – फ्लैट संख्या E-502
- पुनिता साह – फ्लैट संख्या E-714
- केदार लाल श्रीवास्तव – फ्लैट संख्या D-101
बता दें कि नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि योजना में पारदर्शिता और नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा. गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.
