12वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या
थाना बिसरख क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार दोपहर ढाई बजे के करीब आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।


