बोकारो: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए जोनल आईजी सुनील भास्कर ने समीक्षा बैठक किए इस बैठक में बोकारो जोन के सभी पुलिस डीआईजी और एसपी शामिल हुए. आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उत्सव के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो.समीक्षा के दौरान आईजी ने निर्देश दिया कि सभी जिलों के थानों के अंतर्गत आने वाले शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों, विशेषकर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी, जिनके पास स्टन ग्रेनेड, टियर गैस, रबर और प्लास्टिक बुलेट्स जैसे दंगा निरोधी उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध होंगे.सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है. आईजी ने निर्देश दिया कि,पूर्व में सांप्रदायिक घटनाओं में शामिल रहे व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 'बाउण्ड-डाउन' किया जाए.
झारखण्ड
