रांचीः जमशेदपुर में 26 फरवरी को एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक केंद्र की आधारशिला रखेंगी. इस अवसर पर विधिवत भूमि पूजन भी किया जाएगा. श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र न्यास के प्रबंध न्यासी एसके बेहरा ने शनिवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के हाथों आधारशिला रखे जाने से परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है.
क्या है खासियत?
• आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण: आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता देते हुए उसे शीघ्र संचालित करने की योजना है.
• मंदिर का निर्माण: 2.5 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह मंदिर पूरी तरह पत्थरों से निर्मित होगा, जिसमें पारंपरिक शैली और उत्कृष्ट शिल्पकला का विशेष ध्यान रखा जाएगा.
• शोध और अध्ययन: आध्यात्मिक केंद्र शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आध्यात्मिक विज्ञान, संस्कृति और विरासत से जुड़े अध्ययन एवं शोध को प्रोत्साहन मिलेगा.
