झारखण्ड

लातेहार नगर अध्यक्ष प्रत्याशी बिलासी देवी के पति को पद से हटाया जाएः भाजपा

रांचीः झारखंड भाजपा ने लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो को पद से हटाने की मांग राज्य चुनाव आयोग से की है. भाजपा का कहना है, कि निलेश टोप्पो सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल समाहरणालय में पदस्थापित हैं. उन्हें चुनाव परिणाम तक तत्काल उनके पद से मुक्त किया जाय या तबादला किया जाए. 

पत्नी को जीताने के लिए कर रहे पद का दुरुपयोग

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुधीर श्रीवास्तव ने बताया, कि नीलेश टोप्पो जो एक सरकारी कर्मचारी हैं और अपनी पत्नी बिलासी देवी को जीताने के लिए सरकारी पद और तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं. यह मामला सर्विस कोड ऑफ कंडक्ट का मामला है. साथ ही यह हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) का भी मामला है. पूर्व में इसकी शिकायत तीन दिन पहले नौ फरवरी को लातेहार जिला निर्वाची अधिकारी सह अपर समाहर्ता के पास की गई थी, पर अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई.