झारखण्ड

JPSC-JSSC परीक्षा कराने वाली कंपनी पर FIR के लिए आवेदन, OMR शीट में फेरबदल, वसूली और पेपर लीक का आरोप

रांची: JPSC-JSSC से संबंधित परीक्षाओं को संचालित कराने वाली कंपनी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) व उसके पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए रांची के नगडी थाना में आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन में कंपनी के ऊपर जालसाजी, आपराधिक साजिश रचने, वसूली, पेपर लीक, ओएमआर सीट में फेरबदल, डिजिटल टैंपरिंग और मनी लांड्रिंग की शिकायत की गई है. 

टीडीपीएल JSSC में इंपैनल है

आवेदन में आरोपों से संबंधित साक्ष्य भी अपने आवेदन के साथ लगाया है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी टीडीपीएल झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में इंपैनल है और यह परीक्षा संचालित कराती है. इस कंपनी पर गंभीर अनियमितता, काम के बदले ऊंचे दर पर भुगतान मांगने आदि के आरोपों पर जेएसएससी ने 20 मई 2025 को ब्लैकलिस्ट कर दिया था.