झारखण्ड

पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां फिर मारेंगे पलटी, भाजपा में शामिल होने को तैयार, 15 फरवरी को होगा औपचारिक ऐलान

रांचीः जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां फिर पलटी मारेंगे. वे  15 फरवरी यानी शिवरात्रि के दिन फिर भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होंगे. वे करीब 30 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से जुड़े रहे और एक कार्यकर्ता के रूप में लंबा सफर तय किया. वे कांग्रेस और बसपा में भी रह चुके हैं. दुलाल भुइयां का आरोप है, कि शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने के बाद पार्टी की दिशा बदल गई और संगठन को हाइजैक कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को केंद्रीय पदों पर बैठाया गया, जिन्हें न झारखंड की समझ है और न ही पार्टी की बुनियादी विचारधारा की जानकारी है. 

ऐसा है दुलाल भुइयां का राजनीतिक सफर

1995 में जुगसलाई सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक चुने गए,
2000 में झामुमो के टिकट पर दोबारा जीत दर्ज की,
2005 में लगातार तीसरी बार जुगसलाई से जीतकर उन्होंने हैट्रिक बनाई,
2005 से 2009 तक झारखंड सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रहे,
2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, मगर जीत नहीं मिल सकी,
2019 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सदस्यता ली और पलामू लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया,