झारखण्ड

IAS प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया रांची एयरपोर्ट का दौरा

रांची: शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के तहत आज IAS के प्रशिक्षु अधिकारियों के दो समूह रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचे. यहां एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उन्हें बताया, कि हवाई अड्डा कैसे काम करता है. 

 कंट्रोल टॉवर के बारे में बताया गया 

अधिकारियों को रनवे और टैक्सीवे दिखाया गया, जहां से विमान उड़ान भरते और उतरते हैं. उन्हें कंट्रोल टॉवर (ATC) के बारे में भी बताया गया, जहां से विमानों को दिशा दी जाती है. साथ ही यह जानकारी दी गई कि अगर किसी तरह की आपात स्थिति या आग लग जाए तो अग्निशमन दल कैसे तुरंत कार्रवाई करता है.  एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में भी उन्हें समझाया गया. 

इस दौरे का मकसद था कि भविष्य के अधिकारी हवाई अड्डे की व्यवस्था को नजदीक से समझ सकें और आगे चलकर अपने काम में इसका उपयोग कर सकें.