झारखण्ड

10 महीने बाद राज्य लौटे IPS प्रशांत आनंद, व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से नहीं दे पाए थे योगदान

रांची: झारखंड कैडर के 2013 बैच के IPS अधिकारी प्रशांत आनंद ने केंद्र से विरमित होने के करीब दस महीने बाद राज्य पुलिस में योगदान दिया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अप्रैल 2025 में झारखंड वापसी के लिए उन्हें विरमित किया गया था, लेकिन व्यक्तिगत व पारिवारिक कारणों से वे समय पर योगदान नहीं दे सके. इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार को भी सूचित किया था.

राज्य सरकार ने नहीं किया पदस्थापन 

पिछले सप्ताह उन्होंने झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया और राज्य सरकार से पत्राचार कर अनुरोध किया है, कि अनुपस्थिति की अवधि को उनके उपार्जित अवकाश में समायोजित किया जाए. राज्य सरकार ने फिलहाल उनका पदस्थापन नहीं किया है. प्रशांत आनंद इससे पहले एएसपी हटिया और एसपी लातेहार सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में पदस्थापित थे और विभिन्न मामलों की जांच में भूमिका निभा चुके हैं. अब राज्य में उनकी अगली पोस्टिंग को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है.