झारखण्ड

सीनियर नेशनल फेडरेशन कप के लिए झारखंड कुश्ती टीम गाजियाबाद रवाना

रांची: झारखंड राज्य की सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती टीम आज 2026 सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची से गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हो गई है. यह प्रतियोगिता 13 से 14 फरवरी 2026 तक डासना, गाजियाबाद में आयोजित होगी. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिला फ्रीस्टाइल वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे. झारखंड की 18 सदस्यीय टीम इसमें हिस्सा ले रही है, जिसमें 11 पुरुष पहलवान, 3 महिला पहलवान और 4 प्रशिक्षक शामिल हैं. 

 महिला वर्ग के खिलाड़ी

  • 53 किग्रा – रिया कुमारी
  • 57 किग्रा – कुमकुम कुमारी नायक
  • 68 किग्रा – सरस्वती कुमारी
  • प्रशिक्षक: पूजा रानी
 पुरुष ग्रीको रोमन वर्ग

  • 55 किग्रा – विकास कच्छप
  • 60 किग्रा – अभिषेक कुमार
  • 63 किग्रा – रोहित कुमार
  • 67 किग्रा – जुगल साव
  • 72 किग्रा – आशीष कुमार
  • 77 किग्रा – रोहित कुमार
  • 82 किग्रा – रौशन केशरी
  • 87 किग्रा – स्मरणजय श्याम
  • 97 किग्रा – ऋषि गौरव
  • 130 किग्रा – सोनू कुमार महतो
  • प्रशिक्षक: विकास चयवन, सत्यनारायण यादव
पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग

  • 65 किग्रा – रौशन ठाकुर
  • प्रशिक्षक: राजीव यादव
खिलाड़ियों को दिया गया ट्रैक सूट और खेल किट

टीम के रवाना होने से पहले झारखंड खेल विभाग के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल किट प्रदान की गई. साथ ही झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह सहित सभी जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों और खेल विभाग ने टीम को शुभकामनाएं दीं.