झारखण्ड

हरमू रोड के ‘एक्सप्रेस रेजिडेंसी’ भवन का काम नगर निगम ने रोका, बिना वैध नक्शा काम चालू था

रांची: आज हरमू रोड स्थित B+G+7 भवन एक्सप्रेस रेजिडेंसी का नगर निगम की टीम ने दोबारा स्थल निरीक्षण किया. पहले निरीक्षण में पाया गया था कि भवन का नक्शा (मैप) की वैधता समाप्त हो चुकी है. इसी कारण टाइल्स और पुट्टी का काम अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. वहीं, आज के निरीक्षण के दौरान भवन मालिक ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे निगम की सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे. उन्होंने बताया कि नया स्वीकृत नक्शा लेने की प्रक्रिया चल रही है और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. 

अनुमति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य होगा दोबारा शुरू

भवन मालिक ने आश्वासन दिया कि सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा. नगर निगम ने भी साफ कहा है कि शहर में कोई भी निर्माण कार्य नियम और कानून के अनुसार ही होना चाहिए. नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी.